जल्द होगा फाउंडेशन का कार्य पूरा
शामली। उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सुपरवाइजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल मार्ग पर कृष्णा नदी पर सेतु निर्माण के लिए चार लेन के चार कुएं बनाए जाएंगे, जिसमें दो कुओं कर खुदाई का कार्य पूरा हो गया है। दो कुएं आगामी दो दिन में तैयार हो जाएंगे। बाद में कुओं की फाउंडेशन काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सल्फा गांव में सेतु निगम की टीम पहुंच गई है, सेतु निर्माण के लिए भूमि का साइट सलेक्शन नहीं हो पाया है। साइट सलेक्शन होने के बाद सल्फा सेतु का निर्माण किया जाएगा।