कांधला। बुधवार की शाम गांव गंगेरू निवासी किसान यूनुस अपने खेत पर पानी लगाने के लिए गया हुआ था। एक विद्युत संविदा कर्मी ने अपने पैर में चोट लगने का हवाला देकर ट्रांसफार्मर से तार जोड़ने के लिए उससे आग्रह किया था। किसान द्वारा शटडाउन लिए जाने के बात पर संविदा कर्मी ने कहा था कि उसके द्वारा शटडाउन ले लिया गया है। जैसे ही किसान ने विद्युत ट्रांसफार्मर के तार जोड़ने शुरू किए तो जबरदस्त करंट लगने से वह झुलस गया था। किसान की हालत तीन दिन बाद भी नाजुक है, जिसके चलते उसका इलाज मेरठ के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। शुक्रवार को विद्युत निगम के एसडीओ मदनलाल , जेई कय्यूम राणा, जेई अतुल कुमार पांडेय किसान यूसुफ के घर पहुंचे और उन्होंने परिवार से मुलाकात किसान की हालत के बारे में जानकारी ली । एसडीओ ने किसान के परिवार को हर संभव मदद विभाग से दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों द्वारा संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।