कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोेपुर निवासी रामेश्वर सिंह, सूरता सिंह के खेत के ऊपर से होकर हाई टेंशन विद्युत तार गुजर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से विद्युत तारों के जर्जर होने की शिकायत पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से की जा रही थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नही की गई। शनिवार की दोपहर यह जर्जर विद्युत तार टूटकर गिर गए। इस दौरान उठी चिंगारी से गेहूं की फसल ने आग पकड़ ली। इसमें रामेश्वर की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के किसानों के खेत में आग लगने से बच गई।