फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुवा समुदाय के लोगों ने मांगों को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

शामली। शनिवार को मछुवा समुदाय के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार अभयराज पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मत्स्य विभाग में मछुवा समुदाय के लोगों को योग्यता के अनुसार नौकरी पर रखने, तालाबों और झीलों में नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों का गंदा पानी रोकने, तालाबों से अवैध कब्जा हटवाकर पूर्ण विकसित कराने, तालाबों व झीलों में नहर के कुलावे व बिजली के कनेक्शन कृषि किसानों की तरह दिलाकर बिल लेने, मछुवा समुदाय व उनकी समितियों से गैर मछुवा समुदाय के सदस्यों को हटाने और मछली माफिया और बिचौलियों का हस्तक्षेप बंद करने की मांग की है। इस दौरान शिवचरण, सुमतपाल कश्यप, आनंद कुमार, देवेंद्र कुमार, राम प्रसाद, सोमपाल, जयबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें