फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के तीन पदों के लिए आए सात नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना समिति के तीन पदों के लिए सात नामांकन
विज्ञापन

शामली। जिला योजना समिति के तीन पदों के लिए सात नामांकन पत्र जमा कराए गए हैं। इन पदों के लिए 28 मार्च को मतदान होगा।
जिला योजना समिति में नगर निकायों के 170 सदस्य वोट डालेंगे। समिति में सामान्य महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के एक एक पद के लिए चुनाव होना है। इसी सिलसिले में मंगलवार को शामली तहसील में नामांकन पत्र दाखिल कराए गए। चुनाव लड़ने के लिए तहसीलदार अभयराज पांडेय के समक्ष नामांकन पत्र जमा किए गए। इस दौरान सामान्य वर्ग की महिला पद के लिए निशा रानी तथा शालिनी गर्ग ने नामांकन जमा किया। पिछड़ा वर्ग सदस्य पद के लिए विनीत कुमार, सालिम, अंजनी और साबिर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, अनुसूचित जाति के सदस्य पद हेतु सरिता देवी ने नामांकन पत्र जमा किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार शामली अभयराज पांडेय ने बताया कि जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया 28 मार्च को होगी तथा उसी दिन मतगणना पूरी होने पर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें