फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बेहोश मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में युवक बेहोश पड़ा मिला। जीआरपी के सिपाहियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की रात दिल्ली से शामली आने वाली पैसेंजर ट्रेन में एक युवक बेहोश पड़ा हुआ था। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके पास ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है। देखने में भिक्षु प्रवृत्ति का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें