फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा केंद्र प्रभारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। प्रसव के लिए लाई गई महिला की उपचार न मिलने पर हुई मौत के मामले में परिवार के लोगों ने कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक से मुलाकात की। स्टाफ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) थाना क्षेत्र के गांव बिराल निवासी सुबोध की पत्नी सुनीता को चार दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और अन्य कर्मियों ने महिला को सहीं उपचार नहीं दिया। सुविधा का अभाव बताते हुए शामली रेफर कर दिया था। शामली लाते समय महिला की मौत हो गई थी। मंगलवार को कांधला सीएचसी पहुंचे महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि स्टाफ नर्स ने उपचार के लिए 10 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांगा था। उन्होंने चिकित्सा केंद्र प्रभारी डाक्टर रमेश चंद्रा से मुलाकात कर नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चिकित्सा केंद्र प्रभारी ने बताया कि इस प्रकरण में जांच चल रही है। दोषी पाए जाने पर नर्स के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुबोध, देवेंद्र, अमित, राहुल, दिनेश, जितेंद्र, सुनील, सुमन, राहुल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें