जलालाबाद (शामली)। गांव हसनपुर लुहारी के मोहल्ला नया बास निवासी शहनाज पुत्र सरवर के दो मंजिला मकान पर बिजली गिर गई। इससे कमरों में लगे इनवर्टर, बैट्री, एलसीडी तथा बिजली की फिटिंग और पंखे फुंक गए। मकान की छत में भी दरार आ गई। उस वक्त कमरे में पत्नी सरिया और छोटा बच्चा था, जो बाल बाल बच गए। पीडित ने बताया कि बिजली गिरने से करीब 40 हजार रुपये कीमत के विद्युत उपकरण फुंक गए।