कैराना। अहिल्याबाई कन्या नि:शुल्क योजना के लिए सत्र 2017-18 में स्नातक स्तर पर अध्ययनरत सभी छात्राएं अपने प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करें। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में वित्तीय वर्ष में शुल्क वापसी (प्रतिपूर्ति) के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अध्ययनरत समस्त छात्राएं अपने प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करें। सभी अपनी शुुल्क रसीद, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की फोटोप्रति कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित छात्रा का ही होगा।