फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकालकर किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। कस्बे के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता के लिए रैली निकाली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता के लिए स्कूलों ने रैली निकाली। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के ब्लाक समन्वयक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। मतदाता रैली नगर के कुरैशी चौक, बंबा चौक, लियाकत मार्केट, पोस्ट ऑफिस, घंटाघर मार्ग आदी मुख्य रास्तों से निकालकर वापस उच्च प्राथमिक विद्यालय पर संपन्न हुई। छात्र-छात्राओं नारे लगाते हुए सभी को अपने अपने वोट का प्रयोग करने और नई वोट बनवाने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बच्चों को बताया कि हम अपने मत का प्रयोग करके एक अच्छी सरकार बना सकते है। सभी को अपने मत का प्रयोग जरूर करना है। यह सबका अधिकार है। इस दौरान शोभाराम, बबीता सैनी, शालू, अनीता, राजेश कुमार, नीलम व सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें