डीआईओएस शामली की हुई पदोन्नति
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी की पदोन्नति हो गई है। अब वह शामली डीआईओएस के पद से उप शिक्षा निदेशक साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा के पद पर शिविर कार्यालय लखनऊ मेें तैनात कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने पदोन्नति पत्र भेजकर प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना ही नवीन तैनाती के पद पर कार्यभार गृहण करने के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते उन्हें किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नही किया गया है।