पूरी रात बूंदाबांदी से मौसम में ठिठुरन बढ़ी
शामली। सोमवार की दोपहर शुरू हुई बूंदाबांदी पूरी रात होने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंबुज कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी मंगलवार सुबह आठ बजे तक 13 एमएम रिकार्ड की गई है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि बुधवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूरी रात बूंदाबांदी होने से गेहूं और गन्ने की फसल के लिए लाभदायक है। अगेती गेहूं की फसल के लिए बूंदाबांदी के रूप में अमृत बरसा है।