शामली। आरके इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने मतदान का महत्व बताते हुए एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष पूरी कर चुके सभी छात्र-छात्राओं से अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया। बृहस्पतिवार को निकाली जाने वाली मतदाता जागरूकता रैली में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान सहदेव, संतलाल, प्रमोद, रजनीश, नीरज, दिनेश, रवि कुमार, शांतिदेवी, रितेंद्र, लोकेश, सुधीर, देशपाल, मनीष, शिवकुमार, लोकेश, पिंकी आदि मौजूद रहे। वहीं, वीवी पीजी कॉलेज में सभी शिक्षकों ने छात्र छात्राओं और कर्मचारियों को मतदान करने और भारत के संविधान के प्रति आस्था रखने की शपथ दिलाई। प्राचार्य डाक्टर वेदकुमारी ने सभी को मतदान का महत्व बताया। इस दौरान डाक्टर जसवीर, मंजू, नीना छोकरा, भूपेंद्र, प्रताप कुमार, बबली, अरविंद, नवनीत, अनुप्रिया, संगीता, गुंजन, अनुज कुमार, संजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।