शामली।
झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में रविवार को पतंजलि योग समिति की ओर से महिला साधकों के लिए शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. प्रमोद मलिक ने मरीजों की जांच की। बताया कि आज शुगर की बीमारी भारत में बहुत तेजी से फैल रही है। जिसका मुख्य कारण हमारी आधुनिक जीवन शैली, तनाव और पारिवारिक गुणसूत्र भी है। उन्होंने शुगर मिलने वाले मरीजों को भविष्य में खानपान में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तार से बताया। इस दौरान रुपा, सोनिया, सुमन, अमृता, पुष्पा शर्मा, सुधा वर्मा, पुष्पा श्रीवास्तव, कविता, पूनम शर्मा, सुनीता, बबीता, निर्मला, सीमा आदि मौजूद रहे।