कैराना।
कस्बा स्थित लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। प्रबंधक डॉ. राजेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य सुखपाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अनिल, सुनील, रामचंद्र, रामनाथ, दीपक आदि ने छात्रों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता, शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में स्वच्छता विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।