फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या: हजारों श्रद्घालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लगाई यमुना में डुबकी
विज्ञापन

कैराना। सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करके पुण्य लाभ कमाया। सोमवती अमावस्या के अवसर पर सुबह पांच बजे से ही हरियाणा यूपी के श्रद्धालु यमुना नदी पर पहुंचने शुरू हो गए थे। यहां पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान किया और पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान दक्षिणा और वस्त्र भेंट किए। पितरों का तर्पण कर परिवार में सुख शांति की कामना की। यमुना के दोनों तटों पर प्रसाद और बच्चों के खेल खिलौने बेचने वालों की दुकानें लगी थीं। यमुना पुल पुलिस चौकी पर अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा गोताखोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें