फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की पिकप के साथ टक्कर, चार घायल, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

थानाभवन। मोहल्ला नवीपुरा निवासी सोनू सैनी पुत्र नाथीराम बृहस्पतिवार को पिकप गाड़ी में नगर के एक बिजली ठेकेदार का सामान लेकर गंगोह के कस्बा नकुड़ में गया था। सोनू और उसके साथी अजय पुत्र पप्पू, सचिन पुत्र रमेश, आकाश पुत्र ब्रह्म सिंह और राजेश नकुड़ सामान उतारकर थानाभवन के लिए लौट रहे थे। नकुड़ गंगोह मार्ग पर स्थित गांव मऊ के पास एक लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से पिकप की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर में पिकप सवार अजय (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों घायलों को सहारनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें