कॉलेज में किया गया पौधरोपण
शामली। शहर के आरके इंटर कॉलेज पौधरोपण किया गया। जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रांगण में छायादार पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुुमार ने सभी छात्रों को पौधों का महत्व बताया। विद्यार्थियों ने पौधों को गोद लेकर उनके पालन पोषण और संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान रजनीश कुमार, दिनेश कुमार, शांति देवी, ऋचा शर्मा, शिवकुमार, पुष्पेंद्र, आशीष, नीरज बेनीवाल, नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।