दर्द दूर करने के लिए करें प्राणायाम
शामली। सोंटा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पांच दिवसीय योग शिविर का समापन हो गया। भारत स्वाभिमान संगठन के जिला प्रभारी करन सिंह ने कपाल भांति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम के बारे में विस्तार से बताया। योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ साथ जोड़ो के दर्द की शिकायत से बचना चाहते हैं, तो प्राणायाम करें। इस मौके पर ऋषिपाल आर्य, मुकेश, यशपाल, अमित उपेंद्र, ब्रजभूषण, रजत, अजीत, अरुण, अजय आदि मौजूद रहे। अगला योग शिविर रविवार से शुरू होकर दस अगस्त तक गांव आमवाली में प्राथमिक स्कूल में सुबह पांच बजे से लेकर सात बजे तक चलेगा।