शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजय गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बुढ़ाना रोड कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि संजय गांधी ने जीवन पर्यंत देश हित में चिंतन किया। खासकर युवाओं की तरक्की पर उनका ध्यान रहता था। उन्होंने देश के युवाओं को संगठित किया। अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। इस दौरान राजेश कश्यप, ठाकुर लाखन सिंह, अमित, बबलू कुमार, रामकुमार शर्मा, सुरेश, जेके जैन, राधेलाल शर्मा, यशपाल, डिंपल शर्मा, सुरेश आदि मौजूद रहे।