फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना का जलस्तर घटने के बाद बैराज से छोडा गया 61 हजार क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-शुक्रवार शाम तक यमुना के जलस्तर में होगी वृद्धि
विज्ञापन

कैराना। यमुना नदी के जलस्तर में उतार चढाव के चलते यमुना नदी का जलस्तर घटकर 230.05 मीटर हो गया। वहीं हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव अधिक होने के चलते बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा बढ़कर 60, 762 क्यूसेक प्रति सेकंड हो गई है। जिस कारण शुक्रवार शाम तक यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना बनी है।

10 दिन पहले यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 231. मीटर को पार करते हुए 232.25 मीटर तक पहुंच गया था। जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था। लेकिन बाद में हथिनीकुंड बैराज पर पानी की मात्रा कम होती चली गई। बुधवार शाम यमुना नदी का जलस्तर 230.60 मीटर पर था। लेकिन बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे जलस्तर 230.12 मीटर पर आ गया था। शाम चार बजे जलस्तर और घटकर 230.05 मीटर दर्ज किया गया। यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर तथा खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार शाम हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोडे़ जाने वाले पानी की मात्रा 36 हजार 260 क्यूसेक, बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे 28 हजार 723 क्यूसेक प्रति सेकंड थी। लेकिन शाम चार बजे हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव अधिक बढ़ जाने पर यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 60 हजार 762 क्यूसेक प्रति सेकेंड दर्ज की गई। जिस कारण शुक्रवार शाम तक यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें