- व्यक्ति ने की चौथी शादी, क्षेत्र में शादी की हो रही खूब चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। क्षेत्र में एक शादी की खूब चर्चा हो रही हैं। बैसाखी के सहारे चलने वाले एक व्यक्ति ने 60 साल की उम्र में शादी रचाई है। यह उसकी चौथी शादी है। दुल्हन की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को शादी की है। खास बात यह है कि व्यक्ति की उम्र करीब 60 वर्ष है। वह बैसाखी के सहारे चलता है। दूल्हा बनकर व्यक्ति नगर के ही एक मोहल्ले में पहुंचा तो लोग देखते रह गए। वहां व्यक्ति का निकाह हुआ। इसके बाद वह दुल्हन लेकर घर पहुंचा। दुल्हन की उम्र भी करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति के चार बेटी हैं। उसके पास में कृषि भूमि और मकान भी हैं। सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। व्यक्ति ने यह चौथी शादी की है।
बताया गया है कि व्यक्ति की पहली दो पत्नियों की मौत हो गई थी। तीसरी पत्नी किसी कारणवश छोड़कर चली गई थी। करीब आठ माह से वह घर पर अकेला रह रहा था। व्यक्ति का कहना है कि घर में खाना बनाने की समस्या हो रही थी। जब कहीं जाना होता था तो घर पर ताला लग जाता था। घर में अकेले घुटन सी महसूस होती थी। इसी के चलते उसने चौथी शादी की है।