शामली में गुड मंडी स्थित गेहूंं क्रय केंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में गेहूं खरीद के अब सिर्फ तीन बाकी हैं। शासन की ओर से निर्धारित एक लाख 16 हजार क्विंटल गेहूं खरीद के सापेक्ष जिले में एक लाख 39 हजार 501 क्विंटल गेहूूं की अधिक खरीद कर ली गई है। पिछले साल की तुलना में इस साल 52 हजार क्विंटल गेहूं की ज्यादा खरीद की गई है। 15 जून को गेहूं की खरीद बंद हो जाएगी। सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि इस बार गेहूं की बंपर पैदावार व अच्छा मूल्य खरीद केंद्रों पर मिलने से सहारनपुर मंडल का गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया है।
इस साल शासन ने जिले के 26 खरीद केंद्रों के लिए एक लाख 16 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पिछले 73 दिनों में एक लाख 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष में 73 दिनों में एक लाख 39 हजार 501 क्विंटल गेहूं की खरीद कर पिछले साल की गेहूं खरीद का रिकार्ड टूट गया है। पिछले साल जिले में 87 हजार क्विंटल कुल गेहूं खरीद हो पाई थी। इस साल खरीद केंद्र चालू होने के एक सप्ताह बाद गेहूं कर खरीद केंद्रों पर आना शुरू हो गया था। गेहूं खरीद पूरी होने में मात्र तीन दिन शेष रहे गए हैं। 15 जून को खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद बंद हो जाएगी। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 52 क्विंटल गेहूं की बंपर खरीद की है। गेहूं खरीद में खाद्य विभाग ने 33, 958 क्विंटल, पीसीएफ ने 8,245 क्विंटल, पीसीयू 14 हजार 67 क्विंटल और एफसीआई ने 9, 431 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। पिछले साल की तुलना में इस साल 52 क्विंटल गेहूं की अधिक खरीद की गई है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी।
इस बार हरियाणा की मंडियों में नहीं गया गेहूं
शामली। पिछले सालों की तुलना में इस साल बाजार में कम और खरीद केंद्रों पर गेहूं के अच्छे भाव मिलने से किसानों ने अपने घरों में गेहूं का अपना स्टाक नहीं रखा। किसान अच्छा भाव पाने के लिए अपना गेहूं हरियाणा की मंडियों में ले जाते थे। इस बार खरीद केंद्रों पर अच्छा भाव मिलने से किसानों से घर के खर्चे का गेहूं छोड़कर खूब बेचा।
पिछले दो सालो में गेहूं की बंपर खरीद से खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक बढ़ी है। पिछले साल वर्ष 2017 में जिले में 87 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इस साल शासन ने एक लाख 17 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था। इस साल बाजार में कम व खरीद केंद्रों पर 1740 रुपये प्रति क्विटल गेहूं का मूल्य मिलने से किसानों ने अपना गेहूं का स्टाक न रखकर खरीद केंद्रों तक ले आए। घरों में अपने खर्चे का गेहूं रखकर सारा खरीद केद्रों पर बिक्री हेतु ले आए हैं। सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद ने बताया कि इस बार गेहूं की बंपर पैदावार व अच्छा मूल्य खरीद केंद्रों पर मिलने से सहारनपुर मंडल का गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया है। मंडल में एक लाख 13,200 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेेेक्ष एक लाख 13, 436 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जिनमें मुजफ्फरनगर जिले में 26,600 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 28233 मीट्रिक टन की खरीद हुई। शामली जिले में 11700 मीट्रिक टन लक्ष्य के साथ 13950 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। बाजार में कम रेट मिलने से इस बार किसान हरियाणा की मंडियों की ओर अपना रुख नहीं किया।