फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के चालक की हृदय गति रूकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में झिंझाना रोड पर गाड़ी में सामान लेकर जा रहे चालक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के निवासी आदेश कुमार सोमवार प्रात: करीब चार बजे गाड़ी में सामान लेकर करनाल जा रहा था। जब वह शामली में झिंझाना रोड पर पहुंचा तो अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और चालक को सीएचसी में ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन शामली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि चिकित्सकों ने चालक की हृदय गति रुकने से मौत होना बताया है। परिजनों ने इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार करते हुए शव को घर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें