भूकंप के झटके महसूस हुए
कांधला। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह को भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। बुधवार सुबह को हुई हल्की बारिश के चलते कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने-अपने घरों में मौजूद थे। इसी बीच सुबह 7.50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।