फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन: कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। ठाकुर धर्मपाल सिंह ने बताया कि दो दिनों में विभिन्न राज्यों से आए करीब सौ किसानों ने प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लिया। तीसरे दिन प्राकृतिक खेती के बागवानी का मॉडल दिखाने के लिए नागल गांव के श्याम सिंह के खेत पर किसान पहुंचे और प्राकृतिक गन्ने और गेहूं के साथ अन्य सहफसली खेती के बारे में जानकारी ली। कृषि विभाग के उप निदेशक शिव कुमार और आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती करने के तरीके व इसके लाभ के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक धर्मपाल सिंह, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह फूलचंद सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें