फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पर अस्थायी पुल बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। मामौर के पास यमुना नदी में एक अस्थायी पुल बना दिया गया है। यह पुल यूपी हरियाणा दोनो राज्यों को जोड़ता है। इस पुल की वीडियो वायरल हुई तो लोगों में चर्चा शुरू हो गई। वीडियो में बनाया गया पुल काफी आकर्षक लग रहा था। बडेे़ बड़े पाइप डालकर उनके ऊपर डस्ट आदि के बैग डालकर इसका निर्माण किया गया है। लोगों ने बताया कि ये अस्थायी पुल यमुना से यूपी और हरियाणा की सीमा को जोड़ रहा है। दिन भर लोग उसे देखने पहुंचते रहे। उधर, एसडीएम ने बताया कि हाल ही में मामौर में खनन पट्टा हुआ है। ठेकेदार के पास अस्थायी पुल की अनुमति है। उन्होंने कहा कि कोई भी नियम विरुद्ध कार्य नहीं होने दिया जाएगा। यदि कहीं ऐसा हुआ तो करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार और वैधानिक अनुमति से ही कार्य होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें