झिंझाना। गांव ताना में बृहस्पतिवार रात बारिश के बाद विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से सांड़ की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर फोन कर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, लोगों ने यूपी 100 पुलिस को विद्युत निगम के अवर अभियंता और एसडीओ के खिलाफ सांड़ की हत्या करने की तहरीर दी। बताया कि गांव में लोहे के पांच पोल लगे है, जो जर्जर हालत में है। इसकी शिकायत मौलेडी बिजलीघर पर की गई लेकिन सुनवाई नहीं होती। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार व अवर अभियंता गुरदयाल ने बताया की गांव में लगे लोहे के पोल को बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्रामीण सुमित ताना ने बताया की सभी ग्रामीण सांड़ की रस्म तेरहवीं करेंगे ।