थानाभवन। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रविवार को गन्ना समिति के डॉयरेक्टर सुभाष सैनी आज हसनपुर लुहारी के 65 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित करेंगे। साथ ही जो परिवार पात्र होने के बावजूद योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी शीघ्र योजना से लाभान्वित कर दिया जाएगा।