झिंझाना। बजरंग दल के नगर संयोजक शक्ति सिंह अपने साथियों के साथ शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। पत्र देकर बताया कि नगर में आवारा गोवंश की भरमार है। वाहनों की चपेट में आने से भी गोवंश घायल हो जाते हैं। उन्होंने आवारा गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की। लिपिक कुलदीप सैनी ने जल्द ही कसबे में घूम रहे आवारा गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजने का आश्वासन दिया । इस मौके पर नगर संयोजक शक्ति सिंह, कपिल कुमार, गौरव, विवेक रावत, नवीन कुमार, सुधांशु, अनमोल गोयल, प्रदीप कुमार, रजत आदि मौजूद रहे।