कैराना। ग्रेनेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत ऊंचा गांव बीआरसी में चल रहे ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
शुक्रवार को शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा की मौजूदगी में कक्षा-1 से दो तक प्रथम एवं कक्षा तीन से पांच तक द्वितीय स्तर के 44-44 अध्यापकों को विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। बीएसए ने शिक्षकों को प्रशिक्षण का लाभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक उन्नयन में किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। जिला समन्वयक सुधीर कुमार ने बताया कि शामली जिले में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में उत्तम चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी को धन्यवाद देते हुए अतिथियों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर डीआरपी गजानंद, इकबाल अहमद, प्रवीण कुमार शर्मा, ट्रेनर वासिल चैधरी, इकराम अली, अजय कुमार वर्मा, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।