फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो की जांच को पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में विकास कार्यों की जांच
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव कैड़ी में कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच के लिए टीम पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गांव कैड़ी निवासी ठाकुर रामभज ने गांव में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने आरईडी विभाग के एई सुबोध शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। शनिवार को जांच टीम ने गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव वीरपाल सिंह को मौके पर बुलाकर कराए कार्यों की जांच में सहयोग करने को कहा। जांच टीम ने गांव में कराए गए विकास कार्यों स्ट्रीट लाइट, प्राथमिक स्कूल में इंटर लाकिंग, रास्तों पर मिट्टी भराव आदि कार्यों की जांच की। जांच अधिकारी सुबोध शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस संबंध में ग्राम प्रधान अंसार ने बताया कि कोई अधिकारी जांच के लिए आए थे। अधिकारी कौन थे और किस विभाग से थे ये पता नहीं है। इसकी सूचना सचिव को थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें