फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास के लिए लगेगा तीन दिवसीय कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में वंचित गरीब लाभार्थियों के आवेदन के लिए पालिका कार्यालय पर 30 दिसंबर से तीन दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत नगर में वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए पालिका कार्यालय पर तीन दिवसीय कैंप एक जनवरी तक जारी रहेगा। आवेदक पति-पत्नी दोनों या फिर अविवाहित बच्चे का आधार कार्ड, आवेदक की बैंक पासबुक, हाउस टैक्स रसीद/बैनामे/वसीयतनामे की छाया प्रतियों, मोबाइल नंबर तथा दो फोटो के साथ फार्म जमा करा सकते हैं। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाये जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें