फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने महिलाओं के उत्पीड़न, दुष्कर्म और प्रताड़ना के विरोध में शहर में कैंडल मार्च निकाला।
मंगलवार शाम को अंबेडकर छात्रावास से शुरू हुआ कैंडल मार्च पंसारियान, गुजरातियान, अजुध्या चौक, कबाड़ी बाजार और फव्वारा चौक होते हुए अजंता चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। प्रताड़ना एवं जुल्म के बढ़े दायरों में आज सुरक्षा महज एक खिलौना बनकर रही गई है। सरकार और प्रशासन इन घटनाओं पर सिर्फ लीपापोती करने में लगी है। जो लोग नारी को महज मनोरंजन का साधन मांनते है, उन लोगों के लिए ये कैंडल मार्च एक चेतावनी है। ऐसे लोग महिला को कमजोर न समझे। महिला जननी और निर्माणकर्ता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संजलि को पेट्रोल डालकर जलाने वाली घटना देश और पूरी मानवता के लिए शर्मशार करने वाली है। इस अवसर पर मुकेश, कपिल, मोहित, आदेेश, प्रमोद, अनुज भारती, राहुल और दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें