फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने लगाया ठेली वालों का उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सोमवार को सपा विधायक नाहिद हसन ठेली एवं रेहड़ी वालों के साथ तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। विधायक ने एसडीएम से कहा कि बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए अतिक्रमण हटवाने में भेदभाव नहीं होना चाहिए। आरोप लगाया कि किलागेट चौकी के दो पुलिसकर्मी रेहड़ी और ठेली वालों का बेवजह उत्पीड़न कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो पुलिसकर्मी बेवजह उत्पीड़न कर रहे हैं, उनके विरुद्ध लिखित में शिकायत हो तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान व्यवस्था बनाने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें