डीएम का अधिवक्ताओं ने किया अभिनंदन
शामली। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध होने चाहिए। सोमवार को जिला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन की ओर से अभिनंदन एवं परिचय सम्मेलन हुआ। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, नीलकमल, चंद्रवीर मलिक, विवेक कुमार, सत्यपाल बालियन, संजय शर्मा, चंद्रमान सिंह, राजपाल सिंह, योगेश शर्मा, सत्येंद्र धिरयान, रामकुमार वर्मा, नीलम पुरी, दीपा, दीपक कौशिक मौजूद रहे।