विद्यालय में विजेता छात्रों का अभिनंदन
शामली। उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विजेता छात्राओं का विद्यालय पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने बताया कि कक्षा आठ के छात्र नावेद चौहान ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करगोल्ड मेडल जीता। कक्षा नौ की छात्रा नूरानी चौहान ने ऊंची कूद प्राची बालियान ने लंबी कूद, सोनिया पवार ने गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में प्रतिभा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य संजय कुमार, रविंद्र कुमार, विद्यालय अध्यक्ष चंद्र देव, प्रबंधक नरेंद्र, चंचल गोयल, सुमिता गुप्ता व कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता आदि छात्र छात्राओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर आचार्य रविंद्र कुमार, सजीव बालियान, करुण कांत शर्मा, शिवकुमार धीमान, रवि कुमार, कविता गुुप्ता, रमा शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सुरभि, अनीता मलिक, सविता गुप्ता, अनुज शर्मा मौजूद रहे।