फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार दंपति घायल
विज्ञापन

झिंझाना। ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया। बुधवार को इमरान पुत्र असगर निवासी ऊन अपनी पत्नी को लेकर मंसूरा गांव गया था। शाम को वापस ऊन आते समय जब वह वेदखेड़ी मोड़ पर मेरठ करनाल हाईवे पर पहुंचा, तो करनाल की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस पर बाइक सवार दंपति घायल हो गए। राहगीरों ने घायल दंपति को झिंझाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से गंभीर अवस्था के चलते महिला शहजादी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें