फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने चलाया अभियान, 4700 रुपये वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

नगर पालिका शामली ने शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान और पॉलिथीन के खिलाफ पुलिस बल के साथ अभियान चलाया।
बृृहस्पतिवार को नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग्स, थर्माकोल, प्लास्टिक गिलास, चम्मचों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान खाद्य एवं सफाई निरीक्षक गोविंद कुमार के निर्देशन में चलाया गया। नगरपालिका टीम ने क्षेत्र के अग्रसेन पार्क, शिव चौक, धीमनपुरा से बडीआल पुल तक अभियान चलाया। टीम ने दुकानदारों की दुकानों में घुसकर पॉलिथीन व अन्य प्रतिबंधित सामानों को चेक किया। कई दुकानदारों के यहां प्रतिबंधित सामान मिला। सभी का चालान काटते हुए उनसे 4700 रुपये का जुर्माना वसूला। जिसमें मोहन पुत्र लख्खीराम के यहां 100 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1000 रुपये, अंकुुर जैन पुत्र अशोक जैन से 50 ग्राम थर्माकोल पर 500 रुपये, मदनलाल से 500 ग्राम पॉलिथीन पर 2000 रुपये, गौरव पुत्र सतीश से 20 ग्राम पॉलिथीन पर 200 रुपये और धीरजपाल पुत्र जगदीश पर 100 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान सफाई इंस्पेकटर गोविंद कुमार, सुभाषचंद लिपिक, विनोद कुमार, शशिकांत, कार्यवाहक सफाई नायक राजन, राजेश, साजिद अहमद, मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें