फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस के अवसर पर गांव के समाजसेवियों ने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य जुल्फिकार त्यागी और पूरे स्टाफ को मिठाई खिलाकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। समाजसेवी प्रोफेसर अजय सैनी ने बताया आज देश के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यही वजह है कि आज के परिवेश में कोई भी मां बाप अपने बच्चों को इन विद्यालयों में दाखिला दिलाना पसंद नही करता। हसनपुर लुहारी गांव के प्राथमिक विद्यालय ने सरकारी स्कूलों के मिथक को तोड़कर नई मिसाल पेश की है। यही वजह है कि आज आसपास गांव के प्रतिनिधि भी इस विद्यालय को देखने के लिए आते हैं। प्रधानाचार्य जुल्फिकार त्यागी त्यागी ने कहा कि स्टाफ के प्रयास के साथ ग्राम पंचायत ने भी अहम भूमिका अदा की है। इस मौके पर शिवकुमार सैनी, पुनीत सैनी सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें