शामली।
सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि कॉलेज में मंगलवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होनी थी। बरसात होने के कारण खेल मैदान में पानी भर गया है। जिस कारण अब यह प्रतियोगिता मंगलवार को ही झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में आयोजित कराई जाएगी। तहसील के सभी कॉलेजों की प्रतिभाग करने वाली सभी टीमें अब सत्यनारायण इंटर कॉलेज के स्थान पर आरके इंटर कॉलेज में पहुंचे।