शामली। सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर वीवी पीजी कालेज के सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया।
सोमवार को सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ मूटा के अनुरोध पर जिला प्रतिनिधि डॉ. भूपेंद्र सिंह, कालेज इकाई के सचिव डॉ. प्रताप कुमार के सहयोग से वीवी पीजी कालेज के सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। मूटा के जिला प्रतिनिधि डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीजी कालेज के सभी शिक्षक अपनी मांग को लेकर आंदोलन की राह पर निकल पड़े हैं। सोमवार-मंगलवार को सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करेंगे। ओर 28 अगस्त को सभी शिक्षक मास कैजुअल लीव पर रहेंगे। विश्वविद्यालय मुख्यालय पर सामूहिक धरना देंगे। मांग पूूूूरी न होने पर मूटा के आह्वान पर मेरठ-सहारनपुर मंडलों के पीजी कालेजों में शिक्षकों को आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर वीवी पीजी कालेज में डॉ. वेद कुमारी, वंदना, डॉ. मंजू मगन व सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रताप कुमार ने किया।