फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धजनों की सेवा करने पुण्य कार्य- डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। करनाल रोड पर ग्रामीण विकास सेवा संस्थान अतरौली एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्य देख रहे डीडीओ बलराम कुमार ने निराश्रित 38 बुजुर्गों को वस्त्र और चप्पलें वितरित की। कहा कि शासन ने सभी जिलों में निराश्रित बुजुर्गों की मदद के लिए आवासीय वृद्धाश्रम खोले गए हैं। बुजुर्गों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। आश्रम की वार्डन लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से सभी कष्ट दूर होते हैं। मौके पर सेवा कर्ता सत्यप्रकाश नागर, सहायक वार्डन कोमल, प्रभारी राजेंद्र सिंह, सेवा कार्यकर्ता दीपक कुमार, विकास, मनोज, सुदेश, ओमवीरी, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें