शामली।
भारतीय जैन संगठना द्वारा मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम दूसरे दिन छात्राओं को अपने माता पिता से दोस्त की तरह सभी बात बताने के लिए प्रेरित किया गया।
शुक्रवार को जैन कन्या इंटर कॉलेज में मेरी बेटी मेरी शान कार्यक्रम जारी रहा। शुभारंभ मोहित जैन व प्रबंधक विरेंद्र कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके साथ ही डॉ. मृदुला जैन ने छात्राओं को बताया कि हमें अपने माता-पिता से निडर होकर बातचीत करनी चाहिए। अगर हम अपने माता-पिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त बना ले तो बेटियों के जीवन में कोई समस्या नही आएगी। स्वस्थ संवाद से ही स्वस्थ रिश्ते बनते हैं। आज का युग प्रगतिशील युग है। समाज का चहुमुुखी विकास बिना महिला व लड़की के सहयोग के असंभव है। इसलिए बेटियों का स्मार्ट होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा से कोई न कोई क्षमता होती है। अपनी क्षमता को पहचानों और बढ़ो। इस दौरान प्रधानाचार्य रुचिता ढाका, अध्यक्ष अनुज जैन, सचिन जैन, शरद जैन, एसके जैन आदि मौजूद रहे।