फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड सुंदर कांड पाठ कर सुख समृद्घि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जलालाबाद के गांधी चौक मैदान में सुंदर कांड समिति की ओर से अखंड सुंदर कांड का पाठ किया गया। पंडित राजेंद्र प्रसाद ज्योतिषाचार्य ने विधिविधान से श्रीराम जानकी दरबार की पूजा अर्चना कराई। कथा के माध्यम से भगवान राम के प्रिय सेवक हनुमान जी की सेवाओं और महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की सेवाओं से श्रीराम जानकी ने प्रसन्न होकर उन्हें अजर-अमर होने का वरदान दिया। जो भक्त सच्ची भावना से हनुमान जी की पूजा अर्चना करता है, प्रभु उनके कार्य सिद्ध करते है। सुंदर कांड समिति के बोधराज नारंग, हर्ष कुमार, गौरव कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, वंदना इंदू आहूजा, योगेश देवी, राजकुमार रुहेला, श्यामसुंदर नारंग आदि जनों से श्रद्धालुओं के बीच भक्ति रस की गंगा बहाई। कार्यक्रम में अवनीश आहूजा, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र भगत , राजकुमार शर्मा, हरीश शर्मा, राजकुमार कंसल, लाला जनेशवर प्रसाद, सभासद राकेश शर्मा आदि का सहयोग रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें