कैराना।
एमपॉवर प्रगति द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में हैंडसेट रिपेयरिंग की परीक्षा कुशलतापूर्वक संपन्न हुई। नगर के शामली रोड पर स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में सोमवार को हैंडसेट रिपेयरिंग की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 30 विद्यार्थियों ने ट्रेनर अनुज कुमार शर्मा की देखरेख में कुशलतापूर्वक परीक्षा दी। केंद्र प्रबंधक प्रवीण शर्मा ने समस्त विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान कराने में कारगर साबित होगा। परीक्षा के दौरान निखिल वर्मा, अदी अजीम, राहुल कुमार, पारुल अग्रवाल, राम सिंह आदि मौजूद रहे।