शामली। मिल रोड स्थित जैन स्थानक में श्री सुदर्शन जी महाराज के आशीर्वाद से दस दिवसीय जैन संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शिविर का शुभारंभ महामंत्र के पाठ के साथ किया गया। शिविर संचालिका एसएस जैन ने बच्चों को भगवान महावीर और जैन धार्मिक संस्कारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वहीं बच्चों को धर्म के प्रति आस्था और सदाचार के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में बच्चों को टी-शर्ट, पैन, कापी और उपहार दिए गए। शिविर का संचालन रीतू जैन ने किया। इस दौरान शैली जैन, चारु जैन, निशा जैन, दीपांक्षी जैन, प्रियंका जैन, मोनी जैन, शालू जैन आदि मौजूद रहे।