तब्लीगी इज्तिमा 10 और 11 मई को होगा
कैराना।
बाईपास रोड पर रमजान माह से दो दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इज्तिमा में हजारों अकीदतमंदों की भीड़ एकत्र होने का अनुमान है। तब्लीगी इज्तिमा 10 और 11 मई को होगा। इसके लिए शामियाना लगवाए जा रहे हैं। यहां अभी से अकीदतमंदों के आने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है और तैयारियों में भी भाग ले रहे हैं। तब्लीगी इज्तिमा को लेकर यहां कई हजार अकीदतमंदों के आने की संभावना है, जिनके लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम आयोजकों की मानें तो जमात निकालने के लिए तब्लीगी इज्तिमा आयोजित जाता है। कार्यक्रम स्थल पर अकीदतमंदों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हों, इसके लिए वहां पर अस्थायी रूप से शौचालयों का भी बंदोबस्त किया गया है। इस दौरान खुले में शौच पर पाबंदी रहेगी। इज्तिमा में पहुंचने वाले अकीदतमंदों की पवित्र रमजान-उल-मुबारक के मौके पर 40 दिन (चिल्ला), चार महीने और एक साल की जमाअत विभिन्न स्थानों के लिए निकाली जाएगी। उधर, प्रशासन भी सुरक्षा की दृष्टि से चौकन्ना रहेगा। इज्तिमा स्थल पर पुलिस की तैनाती की जाएगी।