थानाभवन (शामली)।
देवबंद के पठानपुरा निवासी आबाद कार से शामली जा रहा था। हिंड चौकी के पास बुधवार रात दस बजे शामली की ओर से ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस कार चालक को थाने पर ले आई। दोनों पक्ष थाने पर आ गए। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही थी।