फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ और उन्नाव प्रकरण को लेकर निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव प्रकरण को लेकर बुधवार को शहर में पैदल मार्च निकाला गया। दिल्ली रोड स्थित गुलशन नगर से पैदल मार्च शुरू हुआ, जो शांतिपूर्वक बैनर और तख्ती हाथ में लेकर शहर के फव्वारा चौक तक पहुंचा। पैदल मार्च का नेतृत्व करने वाले राशिद पहलवान ने कहा कि यूपी के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में शर्मनाक घटनाएं हुई। वहीं गुजरात के सूरत में भी नाबालिग के साथ शर्मनाक घटना हुई। प्रतिनिधि मंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांग की कि आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस दौरान आसिफ मंसूरी, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, हासिम राणा, आरिफ राणा, नदीम कुरैशी, अफजाल कुरैशी, आमिर राव, इसाम राव, अकरम राव, मोहसीन राव, मोहसीन मंसूरी, सरफराज, राकेश, सुरेंद्र, ईश्वर, बीनू, राजपाल, नौशाद राव और मोहिन राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें